जयपुर | भीलवाड़ा में नाबालिग के साथ गैंगरेप और कोयले की भट्टी में जलाने के मामले ने राजनीतिक आग को भड़का दिया है।
इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ अन्य राजनीतिक दलों नें गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
ऐसे में अब गुर्जर समाज के प्रमुख नेता और किरोड़ी लाल बैंसला के बेटे विजय बैंसला भी गहलोत सरकार की मुश्किल बढ़ाने के लिए मैदान में कूद गए हैं।
विजय बैंसला ने मृतका के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देने के साथ ही घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया। बैंसला ने गहलोत सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार का मुआवजा और न्याय देने का मन ही नहीं है।