राजस्थान में 11 जून की तारीख का कॉउंटडाउन शुरू हो चुका है. एक ऐसी तारीख जो लगातार राजस्थान की सियासत में चर्चाओ का केंद्र बनी हुई है. लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके बाद राजस्थान कांग्रेस की लगभग तश्वीर साफ़ हो गई है.
राजस्थान में लगातार चर्चाओ का बाजार गर्म है कि 11 जून को सचिन पायलट अपने पिता राजेश पायलट की पुण्यतिथि के बहाने एक बड़ी भीड़ जुटाकर नई पार्टी का ऐलान कर सकते है. और बताया तो यह भी जा रहा है कि सचिन पायलट की टीम द्वारा नई पार्टी का नाम भी सोच लिया गया है.
लेकिन कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अब जो बयान दिया है वह इस तरह की अफवाहों का खंडन करने वाला है. और इस तरह की अफवाहों पर विराम लगाता है कि सचिन पायलट कोई नई पार्टी बनाने जा रहे हैं.
वेणुगोपाल को पायलट ने नहीं दिया कोई संदेश
thinQ360