सीकर | देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) पर खाटूश्याम बाबा (Khatu Shyam Baba) का जन्मोत्सव है। 27 अक्टूबर को तिलक व विशेष पूजा के कारण 26 अक्टूबर रात 10 बजे से 27 अक्टूबर शाम 5 बजे तक मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे।
खाटूश्याम बाबा जन्मोत्सव की तैयारियां
श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने बताया कि 27 अक्टूबर को बाबा का तिलक और विशेष सेवा-पूजा की जाएगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के चलते भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।