सीकर | राजस्थान के सीकर जिले में खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष के बेटे से भारी भरकम रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मानवेंद्र सिंह चौहान को फोन कर 3 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा हरि बॉक्सर बताया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विदेशी नंबर से मिली जान से मारने की धमकी
मानवेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 4 जनवरी को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर 3 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जब पीड़ित ने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपी ने उन्हें भद्दी गालियां दीं और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने अपना परिचय लॉरेंस गैंग के सक्रिय सदस्य के रूप में दिया।