खास बात तो ये है की इस संस्था में न तो कोई अध्यक्ष है ना ही पदाधिकारी सिर्फ तीन प्रगना में 30 गांवों के युवा बुगुर्ग और प्रवासीयों के द्वारा इस ग्रुप का संचालन होता है ।
यह कार्य पहली बार नहीं ऐसे आगे भी बड़े-बड़े काम को करने के लिए 10 बार मुहीम चला कर पेसो को एकत्रित कर काम को किया इस बार तो इस ग्रुप के माध्यम से मात्र डेढ़ दिन में नौ लाख तक रूपया इक्कठा किया गया
इससे पहले 2023 में 12 लाख एकत्रित कर गायो के पानी की व्यवस्था कर 13 ओदू का आवारा बनाया। एवं इससे पहले राज्य में भयंकर बीमारी लम्पी के चलते समाज द्वारा एक लाख 60 हजार आयुर्वेदिक लड्डू एवं छः लाख की दवाई को 107 गांवो में वितरित किया जिसके लिए 24 दिन तक खाने की व्यवस्था रही हैं।
इस सोशल मिडीया समूह द्वारा पहले भी धर्म एवं पुण्य के कार्य किये गए फिर उनके द्वारा कभी न्यूज़ एवं सोशल मिडीया पर प्रसार नहीं किया, किसी खबर में चलाया होगा तो सिर्फ समाज के नाम किसी व्यक्ति विशेष का आने नहीं दिया।
ऐसे में काम सभी युवाओ की एकता एवं सॉवलाजी शनिदेव के आशिर्वाद से सम्पन्न होता है समाज एवं युवाओ द्वारा सहारनीय कार्य को देखते हुए बाकि समाज एवं युवाओ को ध्यान देना चाहिए एवं समाज हित के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।