बता दें कि गूफी पेंटल काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, लेकिन अब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई है।
बताया जा रहा है कि महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल को ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर 31 मई को अस्पताल में भर्ती कराया था।
क्या कहा टीना घई ने पोस्ट में ?
टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गुफी पेंटल की खराब तबीयत को लेकर पोस्ट में उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं।
प्रार्थना कीजिए। ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे।
हालांकि, खबरों की माने तो टीना घई ने ये भी कहा है कि गूफी पेंटल के परिवार ने किसी को भी इस बारे में बताने से मना किया है।
बखूबी निभाया था शकुनी मामा का किरदार
गूफी पेंटल एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे लेकिन जब पर्दे पर आए तो छा गए।
आज भी लोगों को गूफी पेंटल द्वारा निभाया गया शकुनी मामा का किरदार अच्छे से याद है। आज भी ये किरदार लोगों के जहन में जिंदा है।
लोगों को जब भी मामा की खिंचाई करनी होती हैं तो उन्हें शकुनी मामा कह दिया जाता है।
बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाकर गूफी पेंटल घर-घर में फेमस हो गए।
इसी के साथ उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन असली पहचान मिली तो शकुनी मामा के तौर पर।