जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज के मुख्य सचिव अभय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में सघन वृक्षारोपण अभियान की माइक्रो प्लानिंग (micro planning) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समस्त जिलों के जिला कलेक्टर विडियो कांफ्रेसिंग (VC) के माध्यम से जुड़े ।

कुमार ने जिलेवार पौधारोपण अभियान की तैयारियां, व्यवस्था और आम समस्यायों का जायजा ( Check) लिया। उन्होंने निर्देश दिये कि पौधों का रखरखाव और उनकी सुरक्षा कम से कम अगले 3 वर्ष तक सुनिश्चित होनी चहिये। साथ ही पौधा रोपण (tree planting) जमीन पर निराई-गुड़ाई और पानी की उचित व्यवस्था बनी रहे।
पौधारोपण के लिए बने गड्डो का तय हो पैरामीटर