सिरोही
जिले के सेलवाड़ा क्षेत्र में स्थित मार्बल खदानों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कराए गए ड्रोन सर्वे में महज दो खदानों में करीब 34 हजार मीट्रिक टन अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इसके चलते खनन पट्टाधारकों पर लगभग 75 करोड़ रुपये की शास्ति लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।
अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद जोधपुर अधीक्षण अभियंता कार्यालय से जांच टीम भेजी गई थी। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाकर खनन किया गया और नियमों को दरकिनार करते हुए ब्लास्टिंग भी की गई।


