thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

बिना बताये घर से निकल कर रचा दी शादी वकील ने फ़ोन करके दी जानकारी

desk desk

एक मोबाइल नम्बर से फोन आया और बताया कि वह रणजीत सिंह(RANJEET SINGH) वकील बोल रहा है

HIGHLIGHTS

  1. 1 जेतगढ बामनिया निवासी पिता ने जवाजा थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई |
married without informing lawyer called and gave information
नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई

अजमेर | जवाजा थाना क्षेत्र की खबर बिना बताए घर से एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है। पिता ने यह कहते हुए कि एक वकील ने फोन कर शादी कराने की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेतगढ बामनिया निवासी पिता ने जवाजा थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 16 साल की नाबालिग बेटी घर से बिना बताए निकल गई और वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद घर परिवार के साथ मिलकर घर, गांव, आस पास रिश्तेदारों के यहां सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पर भी कोई पता नहीं चला।

इसके बाद एक मोबाइल नम्बर से फोन आया और बताया कि वह रणजीत सिंह(RANJEET SINGH) वकील बोल रहा है और उसने बेटी की शादी करवा दी है। बेटी घर से जाते समय अपने सारे कागजात लेकर गई। उसे जसवंत सिंह(JASWANT SINGH) निवासी राव का बाडिया कोट किराना अपने साथ जबरन बहला फुसलाकर कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामलाल (RAMLAL) को सौंपी है।

शेयर करें: