thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, महापौर लगा रही सड़क पर झाड़ू

desk desk 33

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद जयपुर के ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने सफाई व्यवस्था की जिम्मदारी अपने हाथों में ली और सड़कों पर झाडू लगाती नजर आईं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद जयपुर के ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने सफाई व्यवस्था की जिम्मदारी अपने हाथों में ली और सड़कों पर झाडू लगाती नजर आईं। 
mayor somya gurjar pick up broom after 6 thousand valmiki samaj workers on mass strike  in jaipur
somya gurjar

जयपुर | जयपुरवासियों का आज से जगह-जगह कचरे के ढेरों से सामना होने वाला है क्योंकि, सफाई कर्मचारियों ने आज से काम बंद कर दिया।

ऐसे में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद जयपुर के ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने सफाई व्यवस्था की जिम्मदारी अपने हाथों में ली और सड़कों पर झाडू लगाती नजर आईं। 

दरअसल, 13 हजार 184 पदों पर निकाली भर्ती आरक्षण से करने के विरोध में वाल्मिकी समाज के कर्मचारियों ने यह कदम उठाया। 

ऐसे में जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज क्षेत्र में वाल्मिकी समाज से जुड़े करीब 6 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने आज सामूहिक हड़ताल करते हुए साफ-सफाई बंद रखी है। 

जिसके चलते सड़कों पर झाडू नहीं निकलेगी और कचरा नहीं उठेगा। 

इसी के साथ अन्य समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने खुद को इस हड़ताल में शामिल नहीं किया है और इससे दूरी बनाए हुए  हैं। दोनों नगर निगम में करीब 2100 सफाई कर्मचारी ऐसे है, जो वाल्मिकी समाज से नहीं हैं। 

इन कर्मचारियों ने खुद को इस हड़ताल से पूरी तरह दूर रखा है। ये कर्मचारी अपने काम करने में जुटे हुए है।

इसी बीच ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर सड़क पर झाडू लगाते दिखाई दी।

उन्होंने बाजारों में दुकानदारों से अपनी जिम्मदारी समझते हुए आस-पास साफ-सफाई रखने की समझाइश भी की।

इससे पहले परकोटा क्षेत्र में छोटी चौपड़ पर आज सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

इसमें बड़ी संख्या में पुरूष और महिला कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को लेकर संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया का कहना है कि हम लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की भर्ती आरक्षण व्यवस्था से न करके वाल्मिकी समाज के लोगों को प्राथमिकता देते हुए करने की मांग कर रहे है। इस बाबत हम कई बार सरकार को पत्र भी लिख चुके हैं, लेकिन सरकार ने हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। 

शेयर करें: