जयपुर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर शनिवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती बिजली का करंट लगने से गंभीर रूप से झुलसे कोटा के बच्चों से मिले और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खींवसर सर्जिकल आईसीयू में भर्ती एक बच्चे, जिसकी हालत अत्यधिक गंभीर है, उससे मिलने पहुंचे और उसके बाद बर्न सेमी आईसीयू में भर्ती अन्य 4 बच्चों से मिले और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रदीप गुप्ता एवं डॉ. राकेश जैन को निर्देश दिए कि बच्चों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं रहे। बच्चों के ट्रीटमेंट और स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी बनाए रखें।

