सीएम गहलोत के बोलते ही लगे मोदी-मोदी की नारे
नाथद्वारा में हुए प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में जब सीएम गहलोत ने अपना भाषण शुरू किया तो सभा स्थल पर मोदी-मोदी के लगने शुरू हो गए। नारेबाजी ऐसी हुई कि खुद मोदी को इशारा करके लोगों को मना करना पड़ा।
पीएम मोदी के सामने रख दी कई मांगें
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से कहा कि, मैं नहीं चाहूंगा कि कोई लंबी-चौड़ी मांग आपके सामने रखूं।
अब आप यहां पधारे हो तो आपकी उपस्थिति का लाभ लेकर मांग करूं। मैं चाहूंगा कि आप रोड्स, कम्युनिकेशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और ईआरसीपी के लिए भी कार्य करे।
आपने दौसा में ईआरसीपी को लेकर जो कहा था, आप उसी भावना से आगे बढ़ाएं और पीने का पानी लोगों को मिले तो उसमें आपकी भूमिका मिलें
इसी के साथ सीएम गहलोत ने रतलाम से डूंगरपुर वाया बांसवाड़ा रेलवे लाइन की मांग करते हुए कहा कि और भी 3-4 काम हैं, जिसको मैं लिखूंगा और लिखकर भेजूंगा।
विपक्ष का होना चाहिए पूरा सम्मान
इसी के साथ सीएम गहलोत ने कहा कि, यह लोकतंत्र की खासियत है कि आज यहां एक मंच पर सब बैठे हुए हैं। चाहे कांग्रेस हो, चाहे भाजपा हो। ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं।
आपका जो मैसेज है पक्ष हो या विपक्ष हो, सभी के लिए हो। बिना पक्ष के तो विपक्ष ही नहीं होता। विपक्ष का भी पूरा सम्मान हो।