माउंट आबू | राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू लगातार अवैध निर्माण के कारण संकट में है।
जहाँ एक ओर आम आदमी अपने घर की मरम्मत तक के लिए प्रशासन से अनुमति लेने को मजबूर है, वहीं दूसरी ओर बड़े उद्योगपति और राजनीतिक रसूख वाले लोग आलीशान भवन खड़े कर रहे हैं।
ओरिया पंचायत का मामला
यह ताज़ा मामला ओरिया ग्राम पंचायत, अचलगढ़ के पास का है। यहां गुजरात के एक बड़े रसूखदार का विशाल भवन खड़ा हो चुका है।
स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम नागरिक अपने घर की दीवार पर एक ईंट लगाने के लिए भी इजाज़त नहीं ले पाता, तो ऐसे निर्माण प्रशासन की नज़र से कैसे बच जाते हैं?
अफसरों और नेताओं की मिलीभगत
लोगों का आरोप है कि इस पूरे खेल में अफसर, नेता और रसूखदारों की मिलीभगत शामिल है।
“सीवरेज बजरी” और “मरम्मत अनुमति” जैसे बहानों के ज़रिए बड़े-बड़े होटल और कोठियां बनती चली जा रही हैं।
लेकिन आम जनता की आवाज़ अनसुनी कर दी जाती है।
