thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

नोरा फतेही दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में

desk desk 28

ब्लैक आउटफिट में आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए जब नोरा वहां पहुंची तो वहां मौजूद सभी की नजर उन्हीं पर टिक गई। हालांकि नोरा के कोर्ट पहुंचने को लेकर लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वे सीधे कोर्ट रूम में पहुंच गई।

HIGHLIGHTS

  1. 1 ब्लैक आउटफिट में आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए जब नोरा वहां पहुंची तो वहां मौजूद सभी की नजर उन्हीं पर टिक गई। हालांकि नोरा के कोर्ट पहुंचने को लेकर लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वे सीधे कोर्ट रूम में पहुंच गई।
nora fatehi in delhi patiala house court today in connection with rs 200 crore money laundering case
Nora Fatehi

नई दिल्ली | बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) ठग सुकेश चंद्रशेखर (conman Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (200 Crore money laundering case) को लेकर सोमवार सुबह दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दिखाई दीं।

ब्लैक आउटफिट में आंखों पर ब्लैक चश्मा लगाए जब नोरा वहां पहुंची तो वहां मौजूद सभी की नजर उन्हीं पर टिक गई। 

हालांकि नोरा के कोर्ट पहुंचने को लेकर लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वे सीधे कोर्ट रूम में पहुंच गई।

इस दौरान उनके साथ कुछ और लोग भी साथ थे। आपको बता दें कि इससे पहले नोरा ने खुद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाया था।

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से रिश्तों को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी कई बार कोर्ट के चक्कर लगा चुकी हैं। 

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने नोरा फतेही से कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

ऐसे में नोरा ने खुलासा किया था कि ठग सुकेश चंद्रशेखर ने उनके जीजा बॉबी को लगभग 65 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी।

नोरा ने खुलासा करते हुए बताया था कि वे सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी के चेन्नई में बने एक स्टूडियो के इवेंट में गेस्ट थीं। 

इस इवेंट में आने के बदले सुकेश ने उन्हें फीस के तौर पर बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कार दी थी।

नोरा ने ये भी माना कि वे व्हाट्सऐप के जरिए सुकेश से बातचीत करती थीं, लेकिन बाद में बार-बार फोन करके परेशान करने के बाद नोरा ने सुकेश से कॉन्टेक्ट खत्म कर लिए थे।

तो ये है पूरा मामला ? 

ठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी है और दिल्ली की जेल में सलाखों के पीछे है।

उसने कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी।

सुकेश बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को अपने जाल में फंसाने के लिए महंगे- महंगे तोहफे और लग्जरी गाड़ियां गिफ्ट करता था।
ऐसे में उसने जैकलीन फर्नांडिस को भी अपने जाल में फंसाया था। जिसके चलते इस केस में जैकलीन को भी आरोपी पाया गया था, हालांकि उनको अब जमानत मिल चुकी है।

शेयर करें: