जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरुवार को अजमेर के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत की। उन्होंने पंचशील में साइंस पार्क और इसकी चारदीवारी की आधारशिला रखी। खास बात यह है कि अजमेर के साइंस पार्क को एक दर्जा बढ़ा कर ग्रेड दो का कर दिया गया है। अब इसके निर्माण पर करीब 28 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इसमें तारामंडल सहित कई खासियतें होंगी।

पंचशील में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर को साइंस पार्क की बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि यह साइंस पार्क अजमेर के भविष्य की नींव है। वर्तमान युग विज्ञान का युग है।
बच्चों को साइंस से जुड़ी जानकारियों में पूर्णतः अपडेट रहना चाहिए अजमेर के विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह साइंस पार्क नई जानकारियों का एक पूरा जहां खोलेगा। यहां साइंस से जुड़ी जिज्ञासाओं को समाधान होगा। बच्चों अपने आपको एक नई जानकारी से रूबरू जाएंगे।