जयपुर । राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् अविचल चतुर्वेदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रंेस के माध्यम से प्रखर राजस्थान अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अभियान को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बच्चों में पढ़ने व लिखने की मूलभूत संक्रियाओं को विकसित करने तथा अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप लाने के लिए प्रदेश के समस्त विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन कौशल की प्रवाहशीलता एवं समझ विकसित करने के लिए 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रखर राजस्थान अभियान आयोजित किया जा रहा है।
शिविरा पंचांग में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए विद्यालयी समय सारणी में प्रत्येक दिवस के सातवें कालांश को रीडिंग पीरियड के रूप में निर्धारित किया गया है।