कोटा। लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिड़ला ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दिगोद-निमोदा हरिजी सहित अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने मौके पर जाकर राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

निरीक्षण के दौरान बिड़ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान और क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे अतिशीघ्र करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम त्वरित गति से उठाए जाएं।
