करौली | राजस्थान में शनिवार की सुबह अचानक से कुछ लोगों के लिए काल बन गई।
करौली जिले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग चंबल नदी में डूब गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है जबकि, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
ये सभी लोग एमपी से कैला देवी के दर्शन के लिए आए थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार यानि आज सुबह करौली के मण्डरायल क्षेत्र में चम्बल नदी पार करने के दौरान भयानक हादसा हो गया। जिसमें 15 से भी ज्यादा लोग नदी में डूब गए।