अपनी इस धार्मिक विजिट के दौरान ये कपल गोल्डन टेंपल में बर्तन धोकर सेवा दे रहा है।
इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है।
बता दें कि इससे पहले परिणीति और राघव श्री हरमिंदर साहिब पहुंचे थे और वहां दर्शन कर माथा टेका था।
अब राघव-परिणीति की गोल्डन टेंपल में साथ-साथ बर्तन धोते हुए तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है।

मेरी यात्रा इनके साथ और भी खास
एक्ट्रेस परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राघव चड्ढा के साथ गोल्डन टेंपल विजिट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि इस बार मेरी यात्रा इनके साथ और भी खास थी।
गोल्डन टेंपल में एक्ट्रेस परिणिति बेज कलर के सूट और सिर पर दुपट्टा लिए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस की ऐसी सादगी सभी को लुभा रही है।
वहीं, आप नेता राघव चड्ढा ने व्हाइट कुर्ता और पायजामा के साथ ग्रे कलर का जैकेट कैरी किया है।
जल्द लेने वाले हैं सात फेरे
अब ये कपल बहुत जल्द शादी के सात फेरे भी लेने जा रहा है। हालांकि अभी तक शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
लेकिन वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए राजस्थान के उदयपुर शहर का नाम सामने आ रहा है। जिसके लिए परिणीति उदयपुर की विजिट भी कर चुकी हैं
गौरतलब है कि सगाई से पहले परिणीति और राघव को कई बार साथ में स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें सामने आने लगी थी।
ऐसे में दोनों ने सगाई करते हुए दोनों के संबंधों की पुष्टि कर दी थी।