उदयपुर | Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर से रॉयल शादी की गवाह बनने जा रही है।
जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्डा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
इसके लिए ये कपल शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गया है। इनकी शादी रविवार को होगी।
शनिवार से शादी के पहले की सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। हालांकि परिणीति के हाथों में मेहंदी आज ही लगाई जाएगी।