thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

बारात में नाचे पंजाब सीएम भगवंत मान, राजस्थान फिर बना रॉयल शादी का साक्षी

desk desk 22

राघव चड्‌ढा की दुल्हनिया बनने के बाद परिणीति ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि लंबे समय से इस दिन का इंतजार था, एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते थे। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 राघव चड्‌ढा की दुल्हनिया बनने के बाद परिणीति ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि लंबे समय से इस दिन का इंतजार था, एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते थे। 
parineeti chopra raghav chadha royal wedding at udaipur in rajasthan
Parineeti-Raghav Chadha Wedding

उदयपुर | Parineeti-Raghav Wedding: सांसद राघव चड्‌ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध कर एक हो गए हैं। 

दोनों ने रविवार रात को उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। इससे पहले दोपहर में राघव की सेहराबंदी हुई और 18 नावों में सवार होकर बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची। 

इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए।

राघव चड्‌ढा की दुल्हनिया बनने के बाद परिणीति ने एक पोस्ट के जरिए कहा कि लंबे समय से इस दिन का इंतजार था, एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते थे। 

परिणीति ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि नाश्ते की टेबल पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। 

आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे।

दोनों की शादी की फोटोज भी सामने आ गई हैं। जिसमें दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना है। 

इसके अलावा बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया। 

इसके अलावा मेवाड़ी पाग भी शादी में शामिल होने आए लोगों ने पहनी। इसे डायमंड जैसे स्टोन और गोल्डन रंग के धागे से सजाया गया था।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने किया डांस

राघव-परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी पहुंचे। 

राघव की बारात में पंजाब सीएम भगवंत मान ने भी जमकर डांस किया। 

प्रियंका चोपड़ा नहीं पहुंची

बहन की शादी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं। जब प्रियंका के नहीं आने का कारण उनकी मां मधु चोपड़ा से पूछा गया तो उनका कहना था कि वो काम में बिजी होने के कारण शादी अटेंड नहीं कर पाई हैं। 

बता दें कि इससे पहले कपल के सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा अपनी पूरी फेमिली के साथ भारत पहुंची थी। 

फैंस कपल को दे रहे खूब प्यार और शुभकामनाएं 

विवाह समारोह संपन्न होने के बाद इस हॉट जोड़ी ने अपनी कई मनमोहक तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। 

इसमें राघव काले रंग के सूट और परिणीति पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं।

इनके फैंस का कपल को खूब प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

शेयर करें: