सिरोही | सिरोही के पिंडवाड़ा तहसील के वाटेरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है स्कूल में एक महिला कर्मचारी ने छात्रों से अपने पैर धुलवाए। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनीता के पैर धोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद आक्रोशित परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किस अधिकार से उनके बच्चों से पैर धुलवा रही है। परिजनों का आरोप है कि इस मामले को लेकर स्कूल प्रशासन खामोश है। बताया जा रहा है कि जब पैर धुलवाए जा रहे थे, तब 15-16 छात्र मौजूद थे।
परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम वीडियो सामने आने के बाद पैर धो रहा 9वीं क्लास की छात्रा मानसिक तनाव में आ गया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन से चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को निलंबित करने की मांग की है।
स्कूल प्रशासन की सफाई- ब्यूटीशियन कोर्स का हिस्सा
