thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने मिलाया गर्मजोशी से हाथ, बताया मित्र

desk desk 19

नाथद्वारा पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी की नजरें मोदी और गहलोत की मुलाकात पर रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाए। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 नाथद्वारा पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी की नजरें मोदी और गहलोत की मुलाकात पर रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाए। 
pm narendra modi live narendra modi rajasthan visit when cm gehlot welcomed pm modi both veterans kept smiling while shaking hands
PM Modi - CM Gehlot

नाथद्वारा | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में चुनावी शंखनाद कर दिया है। 

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुंचें।

पीएम मोदी ने यहां नाथो के नाथ भगवान श्रीनाथजी की ’राजभोग’ झांकी के दर्शन किए।

यहां उन्होंने भगवान श्रीनाथ के दरबार में माथा टेका। मंदिर के दानपात्र में पैसे भी दान किए।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इससे पहले पीएम मोदी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर उतरे जहां से सीधे हेलीकॉप्टर से नाथद्वारा के 120 फीट रोड स्थित हेलीपेड पर उतरे। 

मंच से नदारद रहीं वसुंधरा राजे

राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान मैच पर बस कुछ ही लोगों जगह नसीब हो पाई। 

जिसमें प्रधानमंत्री के साथ सीएम गहलोत और नाथद्वारा सांसद सीपी जोशी के अलावा राज्यपाल कलराज मिश्र, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधायक दीया कुमारी भी मंच साझा किया, लेकिन आगामी चुनावी में भाजपा का सीएम फेस मानी जा रही वसुंधरा राजे नदारद दिखीं।

सीएम गहलोत ने किया पीएम मोदी का स्वागत

नाथद्वारा पहुंचने पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सभी की नजरें मोदी और गहलोत की मुलाकात पर रही। इस दौरान दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए बड़ी ही गर्मजोशी से हाथ मिलाए। 

इसके बाद पीएम मोदी रोड़ शो करते हुए भगवान श्रीनाथजी मंदिर तक पहुंचे। इस दौरान शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया।

देंगे 500 करोड़ की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाथद्वारा में आम सभा को संबोधित करेंगे। यहां वे 500 करोड़ रुपए की सौगात जनता को देंगे। जिसमें 9 मेडिकल कॉलेज भी शामिल है जिसका 5 का लोकार्पण और 4 का शिलान्यास होगा। 

शेयर करें: