उदयपुर | दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले की तर्ज पर ही राजस्थान में भी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया और उनके हथियार तक लूट कर फरार हो गए।
बस यहां गनीमत ये रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन पुलिस अधिकारी समेत 7 जवान घायल हो गए।
दरअसल, राज्य में उदयपुर के मांडवा थाना क्षेत्र के हार्डकोर अपराधी रणिया के बेटे को पुलिस गिरफ्तार करने गई थी।
इसका पता चलते ही रणिया व उसके 50 से अधिक साथियों ने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर पथराव, फायरिंग व हथियारों से हमला कर दिया।