वहीं, पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजती दिख रही है।
गुस्से में आए प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए और हंगामा करने लगे। रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया जिसमें भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची घायल हो गए।
इस दौरान चेची के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद रहे। घायल होने पर चेची को जेएलएन अस्पताल ले जाया गया।
ये सब भाजपा नेता रहे शामिल
मंगलवार को जोधपुर गैंगरेप कांड को लेकर हुए आंदोलन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची के अलावा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सांसद बालकनाथ, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, सुरेश रावत भी शामिल हुए।
वहीं इधर राजधानी जयपुर में मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं को खदड़ने के लिए यहां भी पुलिस ने लाठी चार्ज किया। ऐसे में कार्यकर्ताओं ने जमकर पत्थर फेंके। इस पत्थरबाजी में कुछ मीडियाकर्मियों के भी चोटिल होने की खबर सामने आई है।
इसी के साथ कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय में आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।