जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल ने शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की परिवेदनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कर राहत प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सुचारू रूप संपादित करें और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

इस दौरान पटेल ने जोधपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए आमजन की समस्याओं को सुना और विश्वास दिलाया की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। जनसुनवाई में वर्षा से हुए नुकसान, शिक्षा, सड़क,चिकित्सा, विद्युत,पेयजल सहित अन्य आमजन से संबंधित समस्याओं पर सुनवाई की।
