जयपुर । मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को सवाईमाधोपुर जिले के महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल मलारना चौड़ में जनसुनवाई कर आमजन को राहत प्रदान की।
जनसुनवाई के दौरान कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आमजन के द्वार पर जाकर उनकी सुनवाई कर राहत प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं को सुनते हुए कहा कि हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए कृतसंकल्प होकर कार्य कर रही है।
उन्होंने अधिकारियों को आमजन से प्राप्त प्रत्येक परिवेदना की जांच कर त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लम्बित प्रकरणों के कारणों की जांच कराने एवं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
