उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने भगवान महादेव की तपस्या कर उनसे फरसा प्राप्त किया और धर्म रक्षा के लिए कार्य किया।
इसी के साथ रेल मंत्री ने ब्राह्मण समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि हमारे संयुक्त प्रयास से ही हमारे भगवान का डॉक टिकट जारी किया गया है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शताब्दी एक्सप्रेस से जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से रेल में सुविधाओं को लेकर बात की, साथ ही सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
रेल मंत्री कर गए ये घोषणा
ब्राह्मण समाज की महापंचायत में शामिल होकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी घोषणा भी कर डाली।
रेल मंत्री ने अजमेर, अलवर, जोबनेर, आबूरोड, बालोतरा, बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, बयाना, भरतपुर, भवानीमंड़ी, भीलवाड़ा, विजयनगर, बीकानेर, बूंदी, छबडा समेत 82 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का ऐलान किया।
बारिश ने डाला खलल
राजस्थान में पिछले दो-तीन दिन से बिगड़ रहे मौसम ने रविवार को भी कहर बरपाया। जयपुर में दोपहर में ही घहरे काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया।
इसके बाद तेज बारिश और ओले गिरना शुरू हो गया। जिससे स्टेडियम में चल रही ब्राह्मण महापंचायत में भी खलल पड़ गया। वहां पहुंचे लोगों को बारिश से बचने के लिए जतन करने पड़े।
ब्राह्मण महाकुंभ में नेताओं ने भी लिया भाग
जयपुर में हुई ब्राह्मण महापंचायत में केवल ब्राह्मण समाज के नहीं बल्कि कई दूसरे समाजों के नेता भी शामिल होने पहुंचे।
इस महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, घनश्याम तिवाड़ी, गोलमा देवी समेत कई नेता पहुंचे।