जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्या में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंत्रीमण्डल के सदस्यगण सांसद व विधायकगण के साथ राम मंदिर के दर्शन किये। मंदिर में पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

वासुदेव देवनानी अयोध्या में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन द्वारा बनाये जाने वाले सरस्वती देवी शिव किशन दम्मानी भवन के भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह में भी सम्मलित हुए। अयोध्या में हनुमानगढी मंदिर और पवित्र सरयू नदी के भी दर्शन किये।