thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सिक्किम आपदा में राजस्थान ने खोए दो लाल, सीकर-करौली के थे रहने वाले, एक के है 3 साल की मासूम बेटी

desk desk 20

सिक्किम आपदा में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा में राजस्थान ने भी अपने दो लाल खो दिए हैं। दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान सीकर और करौली के रहने वाले थे।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सिक्किम आपदा में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा में राजस्थान ने भी अपने दो लाल खो दिए हैं। दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान सीकर और करौली के रहने वाले थे।
rajasthan lost two soldiers in sikkim floods from sikar and karauli

जयपुर | Sikkim Flood: सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। 

सिक्किम आपदा में सेना के 22 जवानों समेत 103 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा में राजस्थान ने भी अपने दो लाल खो दिए हैं।

दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान सीकर और करौली के रहने वाले थे।

उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या लगातार बढ़कर अब 56 हो गई है। इसमें 11 सैन्यकर्मी भी शामिल हैं।

अब तक 26 शव सिक्किम में और 25 शव पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों में मिले है। इसके अलावा अभी तक 142 लोग लापता बनाए जा रहे है।

वहीं इस बाढ़ में राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए हैं। इनमें एक जवान सीकर और दूसरा जवान करौली का रहने वाला था। 

साथियों को बचाने में लगे हुए थे सीकर के लाल

सिक्किम आपदा में शहीद होने वाले सीकर के हवलदार सज्जन सिंह खीचड़ पलसाना इलाके के माजीपुरा के रहने वाले थे और  18 महार रेजीमेंट में तैनात थे। 

आपदा के समय सज्जन सिंह खीचड़ अपनी यूनिट के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बारडांग में ड्यूटी कर रहे थे। 

4 अक्टूबर को सीवी ग्रांउड पर अचानक आई बाढ़ में वे अपने सैनिक साथियों को बचाने में जुटे थे। 

लेकिन इस दौरान पानी के तेज बहाव में वे लापता हो गए। जिसके बाद उनके शहीद होने की खबर सामने आई। 

उनकी पार्थिव देह आज रात तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

3 साल की मासूम बेटी छोड़ गए करौली लाल

सिक्किम आपदा में शहीद होने वाले राजस्थान के दूसरे जवान शिवकेश गुर्जर करौली में रलावता के रहने वाले थे। 

शिवकेश आर्मी की मेडिकल कोर में कार्यरत थे। शिवकेश भी सीवी ग्राउंड पर आई बाढ़ में लापता हो गए थे। 

शिवकेश अपने पीछे वीरांगना कृष्णा और 3 साल की मासूम बेटी को अकेला छोड़ गए।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक 2,011 लोगों को बचाया गया है, जबकि 22,034 लोग आपदा से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने राज्य में 11 पुलों को नष्ट कर दिया, जिनमें से अकेले मंगन जिले में आठ पुल बह गए।

नामची में दो और गंगटोक में एक पुल नष्ट हो गया। चार प्रभावित जिलों में पानी की पाइपलाइन, सीवेज लाइनें और घरों को भी काफी नुकसान हुआ है।

शेयर करें: