जयपुर | राजस्थान के नागौर जिले से सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को खुली चुनौती दे डाली है।
नागौर सांसद बेनीवाल ने हमेशा की तरह मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी पहलवानों के धरना प्रदर्शन और मांगों का समर्थन किया है।
बेनीवाल ने जिस तरह से मोदी सरकार के खिलाफ हुए किसान आंदोलन में किसानों का समर्थन किया उसी तरह से वे अब पहलवानों का समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
इसके लिए सांसद पहलवानों को न्याय दिलाने की मुहीम में कूद पड़े हैं।