सिरोही, 19 जनवरी 2025 | विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ सिरोही के जिलाध्यक्ष मनीष त्रिवेदी ने आज जिला युवा कार्यकारिणी की घोषणा की। यह घोषणा फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक टाइगर की अनुशंसा और जिलाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित के अनुमोदन पर की गई। इस मौके पर त्रिवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम पूजन से
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर तिलक, माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद महामंत्र जाप किया गया। मंचासीन अधिकारियों का परिचय और स्वागत समारोह भी आयोजन का हिस्सा रहा।
जिलाध्यक्ष मनीष त्रिवेदी का उद्बोधन
जिलाध्यक्ष मनीष त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से राष्ट्र, संस्कृति और मानवता के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बताया कि विप्र फाउंडेशन सिरोही जिले में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और परिणय से जुड़े प्रकल्पों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करेगा। त्रिवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की शपथ दिलाई।
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
सिरोही जिले को 10 ब्लॉकों में विभाजित करते हुए विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए: