सिरोही | प्रणय मिलन कर रहे तेंदुओं के जीवन पर संकट बनी सफारी जिप्सी, पर्यटन की आड़ में वन्यजीव से खिलवाड़ कर रहे कुछ सफारी चालक।
जवाई क्षेत्र में आए दिन सफारी संचालक तेंदुओं के जीवन पर संकट बनते जा रहे हैं। अभी हाल ही में तेंदुओं का एक जोड़ा प्रणय मिलन के लिए रघुनाथपुरा गांव के पास वाली पहाड़ियों में एकजुट हुए थे।
आमतौर पर तेंदुए का प्रणय मिलन 3 से 5 दिन तक चलता है लेकिन बुधवार दिनांक 25 जनवरी 2023 को सुबह ही शुरू हुए प्रणय मिलन को तेंदुओं का यह जोड़ा शाम तक भी पूरा नहीं कर पाया। इस जोड़े में सफारी जिप्सी का ऐसा डर बैठा की शाम होते होते दोनों वन्यजीव प्रणय मिलन छोड़ वहां से भाग खड़े हुए।