जयपुर । प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 सरकार के विजन (vision) को साकार करने के लिए आगामी केंद्रीय परिवर्तित बजट 2024-25 में "विकसित भारत- विकसित राजस्थान" की परिकल्पना को साकार करने हेतु केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित बजट (Budget) पूर्व चर्चा में राजस्थान का पक्ष राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी ने रखा। दिया कुमारी ने राजस्थान की जनता से जुड़े हुए विकास के मुद्दों को केंद्रीय मंत्री (central minister) के समक्ष रखा।

बैठक के दौरान दिया कुमारी ने राजस्थान के 21 जिलों की जीवनदायी रेखा साबित होने वाली 'पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना' को जल्द ही मूर्त रूप देने के सभी आयामों को विस्तार से केंद्रीय मंत्री (central minister) के समक्ष रखा।
उन्होंने राजस्थान में संचालित 'जल जीवन मिशन' की प्रगति और और इस मिशन को अधिक मजबूती देने तथा जल्द ही इसके लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के प्रयासों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र सरकार (Central government) से और अधिक सहयोग की मांग रखी।