जयपुर | राजस्थान में भीषण गर्मी (extreme heat) के चलते भजनलाल सरकार एक्शन मोड़ (action twist) में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोगों की परेशानी को देखते हुए बिजली विभाग, मेडिकल और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यालय (Office) नहीं छोड़ने के लिए पाबंद किया है।
इसी कड़ी में भाजपा (BJP) नेता राजेंद्र राठौड़ ने सीएम (CM) शर्मा के नाम प्रदेश के 16 जिलों में जल संकट को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें चुरू सहित प्रदेश के 13 जिलों में पानी की आपूर्ति पूरी करने वाली इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी से हो रही समस्याओं को लेकर अवगत करवाया है। हालांकि इससे पहले मंत्री किरोड़ीलाल मीना सीएम (CM) शर्मा को कई विषयों पर पत्र लिख चुके है।
भाजपा (BJP) नेता राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री (CM) भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए कहा कि ‘मैं इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान इंदिरा गांधी नहर की रावतसर वितरिका के सफाई एवं मरम्मत हेतु नहरबंदी करने से उत्पन्न भयानक जल संकट एवं जनाक्रोश (public anger) की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। इंदिरा गांधी नहर से मेरे गृह जिले चूरू सहित प्रदेश के करीब 16 जिलों में आंशिक या पूर्ण रूप से पेयजल आपूर्ति (drinking water supply) की जाती है।’
नहरबंदी करने की सहमति दुर्भाग्यपूर्ण- राठौड़