अजमेर | भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो प्रमुख रेलसेवाओं का रानी और जवाईबॉध स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।
रानी स्टेशन पर जोधपुर-बैंगलुरू एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 16533 जोधपुर-बैंगलुरू रेलसेवा 14 जनवरी 2026 से रानी स्टेशन पर सुबह 08.42 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दो मिनट के ठहराव के बाद 08.44 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 16534 बैंगलुरू-जोधपुर रेलसेवा 13 जनवरी 2026 से रानी स्टेशन पर सुबह 10.54 बजे आएगी। यहां से यह ट्रेन 10.56 बजे रवाना होगी जिससे स्थानीय यात्रियों को काफी सुविधा होगी।