thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

रानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते एक युवक को किया गिरफ्तार, 6 किलो 220 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

desk desk 33

पाली जिले रानी पुलिस थाना से खबर है की रानी थाना के अंतर्गत नाकोड़ा कस्बे में निजी बस की चेकिंग करने पर उसमे डोडा पोस्त की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर रानी थाना में पूछताश जारी

HIGHLIGHTS

  1. 1 एक जवान उम्र का लड़का बस से उतरकर जाने लगा, जिनके दाहीने हाथ में एक ग्रे रंग का सामने लाल पट्टीदार बैग था, जो संदिग्ध प्रतीत होने पर मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते द्वारा रूकवाकर चैक किया गया
rani police arrested a youth smuggling illegal drugs recovered 6 kg 220 grams of doda poppy
रानी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते एक युवक को किया गिरप्तार

रानी | पाली जिले रानी पुलिस थाना से खबर है की रानी थाना के अंतर्गत नाकोड़ा कस्बे में निजी बस की चेकिंग करने पर उसमे डोडा पोस्त की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार कर रानी थाना में पूछताश जारी |

पुलिस अधीक्षक जिला पाली चूनाराम जाट ने बताया की राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रानी के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थानाधिकारीयो को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया.

जिस पर चेनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन में एवम राजेश यादव पुलिस उपाधीक्षक बाली जिला पाली के सुपरवीजन में पन्नाराम उपनिरक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में दिनांक 24.05.2024 को कस्बा नाडोल मे एक निजी ट्रेवल्स की बस की अकस्मात चैंकिंग की गई 

उसके दौराने एक जवान उम्र का लड़का बस से उतरकर जाने लगा, जिनके दाहीने हाथ में एक ग्रे रंग का सामने लाल पट्टीदार बैग था, जो संदिग्ध प्रतीत होने पर मौके पर मौजूद पुलिस जाप्ते द्वारा रूकवाकर चैक किया गया | 

उसे पूछताश में पाया की अभियुक्त पुरुषोतम पुत्र प्रदीप कुमार उम्र (32) निवासी मंगल नगर, गुढा विश्नोईयान पुलिस थाना विवेक विहार जिला जोधपुर शहर हाल सैक्टर नम्बर 07. जीडी कोलेज के आगे, कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी जिला जोधपुर शहर द्वारा अपने पास रखे बैग में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 06 किलो 220 ग्राम रखकर सफर करते पकड़ा गया।

प्रकरण में मुलजिम पुरुषोतम से बरामदा अवैध मादक पदार्थ के संबंध मे पूछताछ करने पर उसने उक्त माल शिव मीणा जो मनासा के आस-पास का रहने वाला हैं उसके पास से लाना बताया।

इस पुरे प्रकरण में साथ देने वाली विशेष टीम पन्नाराम उपनिरक्षक पुलिस थाना रानी, जाकिर अली उपनिरक्षक रानी, चन्द्रवीरसिह मुआ, दलपतसिंह, अजीतपाल, अशोक कानि ने अपना कार्य करते हुए घटना में अभियुक्त को पकड़ने में कामयाब रहे 

शेयर करें: