thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भजनलाल शर्मा ने जोधपुर में की जनसुनवाई

thinQ360 thinQ360 14

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इस दिशा में लगातार जनकल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं

HIGHLIGHTS

  1. 1 भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए आमजन से जुड़ी सेवाओं को निरंतर सुगम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास हो।
reiterated governments commitment towards public welfare
BhajanlalSharma

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अपनी जोधपुर यात्रा के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने बड़ी संख्या में आए लोगों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी परिवेदनाएं सुनीं और अधिकारियों को इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब, महिला, युवा एवं किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

 Bhajanlal Sharma  Public Hearing

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। इस दिशा में लगातार जनकल्याणकारी निर्णय लिए जा रहे हैं।

 Bhajanlal Sharma  Public Hearing

भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए आमजन से जुड़ी सेवाओं को निरंतर सुगम और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ग और हर क्षेत्र का समग्र विकास हो।

आमजन ने किया मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत

जनसुनवाई में उपस्थित आमजन ने परिवर्तित बजट वर्ष 2024-25 में जोधपुर जिले की घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया।

शेयर करें: