जयपुर | राज्य सरकार ने आदेश जारी कर गणतंत्र दिवस समारोह -2024 के मुख्य समारोह के अवसर पर विभिन्न संभागों एवं जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण हेतु उप मुख्यमंत्रियों, केबिनेट मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को अधिकृत किया है।
आदेश के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी दूदू जिले में तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा झुंझुनू जिले में ध्वजारोहण करेंगे।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री किरोड़ी लाल दौसा जिले में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह जोधपुर जिले में, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ सवाई माधोपुर जिले में तथा स्कूल एजुकेशन मंत्री मदन दिलावर कोटा जिले में ध्वजारोहण करेंगे।
इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल टोंक जिले में, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल जालौर जिले में, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत अजमेर जिले में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ब्यावर जिले में, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा बीकानेर जिले में ध्वजारोहण करेंगे।