thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

जानी-मानी एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट, एक्टर पति बोले- जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है

desk desk 46

रुबीना के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है। अभिनव ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 रुबीना के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है। अभिनव ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। 
rubina dilaik car accident husband abhinav shukla request police to take strict action
Rubina Dilaik Car Accident

मुंबई | मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई हैं।

बिग बॉस में सबका दिल जीतने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है। 

अपनी चहेती एक्ट्रेस की कार दुर्घटना की खबर मिलने के बाद लोगों ने जिंता जताई है। फैंस ने एक्ट्रेस की सलामती के लिए दुआ मांगी है।

रुबीना के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर  उनके साथ हुए हादसे की जानकारी दी है।

जिसके अनुसार, रुबीना दिलैक बीते दिन एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। 

अभिनव ने दुर्घटना की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

जिसमें हादसे की भयावह को देखा जा सकता है। एक्ट्रेस रुबीना की कार को काफी नुक्सान पहुंचा है।

लेकिन कहते है ना, जाकों राखे साईंया मार सके ना कोई... ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस के साथ हुआ।

रुबीना को ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचा और वो हल्की चोट खाकर ही रह गई हैं।

रुबीना के पति अभिनव ने कार को टक्कर मारने वाले ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जताते हुए मुंबई पुलिस से उसके खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है।

अभिनव ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, जो हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। 

फोन पर लगे रहते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से सावधान रहें। 

रुबीना कार में थी वो ठीक है, उसे मेडिकल के लिए ले जा रहा हूं। मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते है!

ब्ता दें कि, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी पिछले साल दिसंबर में कार हादसे में घायल होकर कर अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए हैं और अभी भी उनका इलाज जारी है। 

गौरतलब है कि, देश में आए दिन लोगों की लापरवाही के चलते सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। जिनमें निर्दोष लोग भी मौत का शिकार हो रहे हैं।

सड़क हादसों में कई सेलेब्स की मौत हो चुकी हैं तो कई घायल होकर मुश्किल दौर से गुजरे हैं।

शेयर करें: