मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लम्बे गतिरोध के बाद कांग्रेस हाईकमान द्वारा दोनों नेताओं के बीच सुलह की तश्वीर समाने आने के बाद भी राजस्थान की सियासत में कोई बड़े उलटफेर के बादल लगातार मंडरा रहे है. हालाँकि सुलह के बाद कांग्रेस महसचिन केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि दोनों नेता राजस्थान का चुनाव मिलकर लड़ेंगे.
लेकिन कुछ दिन बाद ही अब ऐसी खबर आ रही है कि इस सुलह के बाद भी सचिन पायलट के मूड में लग ही बात चल रही है. हाईकमान के साथ बैठक में सचिन पायलट का किन मुद्दों पर समझौता हुआ यह बात अभी तक बाहर नहीं आ पाई है लेकिन उसके बाद भी सचिन पायलट के तेवर बदले नहीं है.
पायलट ने खुद स्प्ष्ट कर दिया है कि उनके लिए जनसंघर्ष यात्रा में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे ही इनके लिए इम्पोर्टेन्ट है. इसके अलावा पायलट खेमे के सबसे मुखर विधायक वेद सोलंकी ने भी कल अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा संकेत दे दिया.
