thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से सचिन पायलट की मुलाक़ात, आज पायलट खुद पहुंचे स्पीकर के घर

desk desk 23

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों जयपुर ही है और अपने आवास पर लोगों से मूल रहे है. लेकिन आज सुबह ही सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल से जो फोटो पोस्ट की वह एक ख़ास मुलाक़ात से जुडी है.

sachin pilot met assembly speaker cp joshi today pilot himself reached speakers house

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों जयपुर ही है और अपने आवास पर लोगों से मिल रहे है. लेकिन आज सुबह ही सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल से जो फोटो पोस्ट की वह एक ख़ास मुलाक़ात से जुडी है. 

सचिन पायलट आज सुबह राजस्थान विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी से मिलने उनके घर पहुँच गए. जानकरी के मुताबिक जोशी और पायलट के बीच करीब एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक ये मुलाक़ात चली. 

जब सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल से यह फोटो पोस्ट की तो सियासत के लिहाज से अलग चर्चाए होने लगी लेकिन सचिन पायलट ने इस तरह की सभी चर्चाओं पर विराम लगते हुए इस मुलाक़ात को एक अनौपचारिक मुलाक़ात बताया. 

ऐसे में चर्चा है कि शायद सचिन पायलट ने सीपी जोशी से मिलकर अपनी बात बताई है. अब सवाल है कि राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के सचिन पायलट को लेकर लगातार बदलते बयानों के बाद क्या सीपी जोशी सचिन पायलट की दिल्ली में मजबूत पैरवी करेंगे. 

टैग: cp jois sachin pilot
शेयर करें: