thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सचिन पायलट को याद आए राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल, सीएम अशोक गहलोत भूले

लोकेन्द्र किलाणौत लोकेन्द्र किलाणौत 28

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों वसुंधरा सरकार में हुए कथित भृष्टाचार के मुद्दे पर अशोक गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है. पायलट के एक दिन के अनशन को राजनीति और पार्टी में अलग-अलग नजर से देखा जा रहा है.

sachin pilot remembered tikaram paliwal the first chief minister of rajasthan cm ashok gehlot forgot

राजस्थान के पूर्व डिप्टी  सीएम सचिन पायलट इन दिनों वसुंधरा सरकार में हुए कथित भृष्टाचार के मुद्दे पर अशोक गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर है. पायलट के एक दिन के अनशन को राजनीति और पार्टी में अलग-अलग नजर से देखा जा रहा है. 

एक तरफ उनके इस अनशन को पार्टी विरोधी बताया जा रहा है तो दूसरी तरफ पायलट खेमे का पक्ष है कि भाजपा सरकार में हुए भृष्टाचार का मुद्दा उठाना आखिर कैसे पार्टी विरोधी हो सकता है. 

अगर सचिन पायलट के पक्ष की बात करें तो वे खुद को हमेशा कांग्रेस का एक समर्पित कार्यकर्ता कहते आए हैं. ऐसे ही कुछ उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भी जाहिर किया. जबकि जो सचिन पायलट ने किया वह सूबे के मुखिया अशोक गहलोत को याद नहीं रहा. 

बीते 24 अप्रैल को राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेसी  नेता टीकाराम पालीवाल की जयंती थी. इस मौके पर कांग्रेसियों ने टीकाराम पालीवाल को अपने-अपने तरीके से याद किया लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री खुद टीकाराम पालीवाल को याद करना भूल गए.

टीकाराम पालीवाल की जयंती के अवसर पर न तो कांग्रेस की तरफ से कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया और न ही प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस चीफ ने पहुंचकर उन्हें याद किया. 

लेकिन सचिन पायलट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री को याद किया. सीएम अशोक गहलोत का जब सोशल मीडिया हैंडल खंगाला तो टीकाराम पालीवाल की जयंती से संबंधित एक भी पोस्ट नहीं मिली जबकि सचिन पायलट ने अपने ट्विटर हैंडल के अलावा फेसबुक पेज से भी टीकाराम पालीवाल को याद किया. 

ऐसा भी नहीं है कि कांग्रेस ने पूरी तरह टीकाराम पालीवाल को भुला दिया. राजस्थान कांग्रेस के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल सहित राजस्थान पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी पोस्ट शेयर कर दिग्गज कोंग्रेसी नेता टीकाराम पालीवाल को श्रद्धांजलि दी. 

शेयर करें: