thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

दबंग भी हुए नरम, सतीश कौशिक की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोए सेलेब्स

thinQ360 thinQ360 20

सतीश कौशिक की अर्थी को कंधा देते वक्त अनुपम खेर के साथ-साथ सलमान खान के भी आंसू निकल पड़े......

HIGHLIGHTS

  1. 1 सतीश कौशिक की अर्थी को कंधा देते वक्त अनुपम खेर के साथ-साथ सलमान खान के भी आंसू निकल पड़े......
salman khan anupam kher and other celebs wept bitterly at satish kaushiks last farewell
Satish Kaushik

मुंबई |  होली के रंग उड़ाकर और साथियों संग खुशियां बांटकर अचानक से दुनिया से चले जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक के अचानक से दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद से बॉलीवुड़ सेलेब्स में शोक छाया हुआ है।

अपने चहेते एक्टर और डायरेक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी पहुंचे। कौशिक की अंतिम विदाई  ने वहां मौजूद हर एक शख्स को रूला दिया।

बता दें कि, अपनी अदाकारी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले सतीश कौशिक का 9 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इस महान कलाकार का मुंबई में वर्साेवा के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। अंतिम विदाई से पहले ही उनके घर के बाहर बॉलीवुड सितारों का हुजूम लगा रहा। 

इन सितारों में रणबीर कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनुपम खेर, शहनाज गिल, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, विधु विनोद चोपड़ा, अनिरुद्ध दवे के अलावा कई और दिग्गज सेलेब्स उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे।

सतीश कौशिक का यूं अचानक चले जाना पूरी इंडस्ट्री के लिए बता दें कि, सतीश कौशिक का दिल्ली में निधन हुआ था जिसके बाद गुरुवार पोस्टमार्टम के बाद अभिनेता का शव मुंबई लाया गया था।

अपने आंसू नहीं रोक पाए सेलेब्स
सतीश कौशिक बॉलीवुड के दिलदार कलाकार माने जाते थे। वे यारों के यार थे। उनकी अनुपम खैर के साथ बेहद ही करीबी यारी थी। 

ऐसे में अपने यार के अचानक चले जाने से अनुपम खेर भी बेहद भावुक नजर आए। सतीश कौशिक की अंतिम विदाई पर अनुपम खेर फूट-फूटकर रोते दिखे। 

इसी तरह बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी अपने आंसू छिपाते नजर आए। सतीश कौशिक की अर्थी को कंधा देते वक्त अनुपम खेर के साथ-साथ सलमान खान के भी आंसू निकल पड़े। इसी तरह से विधु विनोद चोपड़ा और टीवी एक्टर अनिरुद्ध दवे भी  फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए।

आपको बता दें कि, सलमान खान के करियर में सतीश कौशिक ने अहम् भूमिका निभाई थी। जब सलमान खान असफलता के दौर से गुजर रहे थे, उस वक्त सतीश कौशिश ने ही उन्हें लेकर फिल्म ’तेरे नाम’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म के रिलीज होते ही सलमान खान का डूबता करियर एक बार फिर से बुलंदियों पर पहुंच गया था। 

शेयर करें: