जयपुर | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। जयपुर के जिला उपभोक्ता आयोग द्वितीय ने अभिनेता के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
यह पूरा मामला राजश्री पान मसाला के विज्ञापन और उसके प्रचार-प्रसार से जुड़ा हुआ है। आयोग ने इस मामले में अभिनेता को 6 फरवरी को अपने समक्ष तलब होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन पर रोक के बावजूद प्रचार का मामला
आयोग के अनुसार रोक के बावजूद पान मसाले का प्रचार और विज्ञापन किया जा रहा था। इसी अवमानना को देखते हुए आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है।