गले में भगवा दुपट्टा डालकर पुष्पेंद्र भारद्वाज के साथ करीब दस हजार समर्थक रोड शो में शामिल हुए।
रोड शो में करीब 2000 चौपहिया और 1000 से अधिक वाहनों में समर्थकों ने रैली निकाली।
प्रताप नगर स्थित कुंभा मार्ग से जैसे ही यह रोड शो शुरू हुआ, जनता का रेला भारद्वाज के साथ उमड़ पड़ा।
लोगों ने भगवा दुपट्टा और माला पहनाकर जनसेवक का जोरदार स्वागत किया। भारद्वाज अपने संकल्प के अनुरूप पूरे रोड शो के दौरान नंगे पांव ही रहे।
भारद्वाज के इस संकल्प से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग उनके साथ कदम मिलाते हुए चलने लगे। इस दौरान युवा भारद्वाज को कंधे पर बिठाकर भी चले।
समर्थकों के आग्रह पर भारद्वाज कभी गाड़ी कभी बाइक तो कभी पैदल चले। उनके रोड शो में पहुंचे जन सैलाब ने सांगानेर विधानसभा में रिकॉर्ड बना दिया।
बताया जा रहा है कि सांगानेर विधानसभा में ऐसा विशाल रोड शो इससे पहले कभी नहीं निकाला गया। भारद्वाज के इस रोड शो ने चुनाव से पहले ही सांगानेर वासियों को जीत की झलक दिखला दी।
जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा रोड शो
रोड शो के दौरान भारद्वाज ने बिना बोले ही जनता तक अपने दिल की आवाज पहुंचा दी। जनता ने भी पुष्प वर्षा कर अपने इरादे जता दिए। भगवा रंग में रंगा रोड शो जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। रोड शो का विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और महिला संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उनकी और से बताया गया है कि रोड शो के दौरान भारद्वाज को 36 कौमों का समर्थन मिला।
जनता ने लगाई भारद्वाज के कार्यों पर मुहर
रोड शो में उमड़े जनसमूह ने बता दिया कि उन्होंने भारद्वाज के जनहित के कार्यों पर मुहर लगा दी है। अब जनता ईवीएम में दो नंबर का बटन दबाकर भारद्वाज की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करेगी।
आपको बता दें कि पिछली बार चुनाव हारने के बाद भी पुष्पेंद्र भारद्वाज विधानसभा में पूरे 5 साल सक्रिय रहे। लोगों के बीच रहकर जनहित के अनेक कार्य किए।
कोरोना जैसी महामारी को भी उन्होंने मजबूत हौसलों से मात दी थी। उनके इन्हीं कार्यों की बदौलत जनता ने इस बार भारद्वाज को विजयी बनाने का मन बना लिया है।
इसी का नतीजा है कि रोड शो में उन्हें सर्व समाज का अपार जन समर्थन मिला। रोड शो जहां से भी गुजरा, लोगों ने जमकर प्यार लुटाया।