बीकानेर। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली एक बार फिर राजस्थान में विवादों में घिर गए हैं। बीकानेर के बीछवाल थाने में भंसाली और उनकी टीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
शिकायत में क्या है आरोप?
जोधपुर के युवक प्रतीक राज माथुर ने भंसाली और उनकी टीम पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान उन्हें लाइन प्रोड्यूसर बनाया गया था। उन्होंने प्रशासनिक कार्य, सुरक्षा इंतजाम और होटल अरेंजमेंट तक की जिम्मेदारी संभाली।
लेकिन आरोप है कि —