सिरोही।
पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि देश में प्रजातंत्र के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर मतदाता सूची में पूरी सजग, सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका हर हाल मे निभाएं। यह एसआईआर हजारों लोगो को मतदान से वंचित करने का यह भाजपा का षडयंत्र है, जिसे हम अपनी तत्परता से ही विफल कर सकते है, हाल ही में कई
स्थानों पर हुए चुनाव में मतदाता सूचियों में भारी फर्जीवाडे को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश के सामने रखा है और हजारों लोग चुनाव आयेाग की बेईमानी को लेकर सडक पर उतरे है। लोढा कैलाशनगर में एसआईआर को लेकर आयोजित बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्य सरकार के प्रतिनिधि शिक्षाविद विपिन डाबी व राजेश त्रिवेद्वी ने एसआईआर के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी और बीएलए के सवालों के उत्तर दिये और उनकी शंकाओं को समाधान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की पूरी सरकार वतमान मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक महीनों से डेरा डालकर अंता में बैठे थे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने उम्मीदवार को जीता हुआ बताया, लेकिन जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश बहुत था, तो उन्होंने अंता चुनाव मेें बीजेपी को मुंह तोड जवाब दे दिया। आरएसएस के लोग भाजपा का काम करते है। ये लोग लोगो के दिलों दिमाग में जहर घोल रहे है। आरएसएस भाजपा के लिए कार्य कार्यकर्ता है।
लोढा ने कहां कि सिरोही का सबसे बडा घोटाला आदर्श घोटाला, आरएएस का ऑफिस के किससे कार्यालय में चलता है, यह सिरोही की जनता जानती है। भाजपा सिर्फ गलत प्रचार कर रही है। आरएसएस से हमने हमेशा लोगो को आपस में लडाने का काम किया है और आगे भी करेगे। सनातन के नाम पर राजनीति करते है, हम तो सनातनी है और रहेगे। इसके लिए हमे किसी से कोई सार्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नही है।

