thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
मनोरंजन

फिर ’महाकाल’ की शरण में सारा अली खान, गुलाबी साड़ी और सिर पर पल्लू देख हर कोई हैरान

thinQ360 thinQ360 1,451

सारा ने नंदीहाल में बैठकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। नंदी बाबा के पास बैठकर सारा पूरी तरह से भगवान में मंत्र मुग्ध दिख रही थी।

HIGHLIGHTS

  1. 1 सारा ने नंदीहाल में बैठकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। नंदी बाबा के पास बैठकर सारा पूरी तरह से भगवान में मंत्र मुग्ध दिख रही थी।
sara ali khan offered prayers at shree mahakaleshwar temple in pink saree everyone surprised to see
Sara Ali Khan

उज्जैन | बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर से भगवान श्री महाकाल (Shree Mahakaleshwar) की शरण में पहुंची हैं। 

एक्ट्रेस ने भगवान महाकाल का भक्ति में लीन होकर पूरी आरती में भाग लिया।

सारा ने नंदीहाल में बैठकर भगवान भोलेनाथ का ध्यान लगाकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। 

नंदी बाबा के पास बैठकर सारा पूरी तरह से भगवान में मंत्र मुग्ध दिख रही थी।

वे गुलाबी रंग की साड़ी में सिर पर पल्लू डालकर बैठी थी। एक्ट्रेस को इस रूप में देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान था।

सारा शनिवार देर शाम महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और करीब 45 मिनट तक मंदिर में रहीं। सारा शाम की आरती में शामिल हुईं। 

इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का विधि-विधान से पूजन भी किया।

अब क्यों पहुंची सारा महाकालेश्वर ?

माना जा रहा है कि सारा अपनी फिल्म ’जरा हटके, जरा बचके’ की सफलता के बाद भगवान भोलेनाथ को ढोक लगाने दोबारा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची थी। 

आपको बता दें कि इससे पहले सारा फिल्म की रिलीज होने से पहले महाकाल के दर्शन करने और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने गई थी। 

अब फिल्म के अच्छे प्रदर्शन के बाद एक बार फिर सारा अली खान भगवान महाकाल की शरण में पहुंचीं। 

23 सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 23वें दिन भी कमाल किया है। अपने चौथे हफ्ते में ही फिल्म सुपरहिट की कैटेगरी में आ गई है। 

2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि इसके सामने रिलीज हुई बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली आदिपुरुष की तुलना में ZHZB की कमाई काफी अच्छी रही है। फिल्म ने अपनी लागत का लगभग दोगुना कमा लिया है।

फिल्म ने 23वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया और इसके साथ ही फिल्म ने कुल कमाई की 76.09 करोड़। वर्ल्ड वाइड सारा अली खान और विक्की कौशल की ये फिल्म 100 करोड़ के पास पहुंच रही है।

फिल्म ने अब तक 97.7 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है।

शेयर करें: