A post shared by Mahhi ❤️khushi❤️rajveer❤️Tara (@mahhivij)
इससे पहले हाल ही में ’नाटू नाटूश् सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।
वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।
आपको बता दें कि, कौन बनेगा करोड़ पति के खिलाड़ी यानि बिग बी अमिताभ बच्चन भी दो बार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना की पिछली लहर में बिग बी का पूरा परिवार भी कोरोना की गिरफ्त में आ गया था।
देश में आज सामने आए 3 हजार से ज्यादा नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3016 नए पॉजिटिव मिले हैं। जिसकी वजह से डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.73 प्रतिशत पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 862 हो गई है और एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 13,509 पहुंच गई है।
हालांकि, इसी दौरान 1,396 कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। जिसके साथ ही कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,41,68,321 हो गई है।